रविवार, 10 दिसंबर 2023

Mutual Fund मे : Lumpsum निवेश या SIP, क्या है निवेश का बेस्ट तरीका





 आज के समय में शेयर बाजार मे निवेश के लिए म्यूचुअल फंड बेस्ट तरीका है जहां हर पल अपने पोर्टफोलियो की निगरानी नहीं रखनी पड़ती, म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए दो तरीके हैं Lumpsum और SIP.  


 Lumpsum यानि एकमुश्त निवेश इसमें आप एक बार में अपनी सारी पूंजी निवेश करते हैं,

 SIP (Systematic Investment Plan) निवेश के इस तरीके में आप हर महीने एक फिक्स अमाउंट निश्चित तिथि में निवेश करते हैं.


आइये अब एकमुश्त (lumpsum) और SIP दोनों तरह के निवेश के फायदे और नुकसान है, चलिए इसे समझते हैं –  


हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए 👇

https://t.me/Sipdirectgrowthplan 👈यहाँ क्लिक करें  


म्यूचुअल फंड SIP के फायदे और नुकसान 

एसआईपी के लिए किसी बड़े फंड की आवश्यकता नहीं है आप मिनिमम 100 रुपये से निवेश शुरु कर सकते है

चूँकि आप हर महीने एक निश्चित राशि का निवेश करते हैं बाजार के उतार-चढाव में एवरेज बना रखता है 

लम्बे समय तक निवेश करके कम्पाउंडिंग के जरिये अच्छा-खासा पैसा बना सकते हैं.

सैलरी (इनकम) बढ़ने के साथ SIP राशि बढ़ा सकते हैं स्टेप-अप एसआईपी की सुविधा मिलती है

SIP के नुकसान की बात करें तो यह कि आप बाजार में आयी बड़ी गिरावट का फायदा नहीं उठा सकते.




हमारे YouTube और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें 👇

YouTube यहाँ क्लिक करें  👉 Subscribe Now 


Telegram यहाँ क्लिक करें  👉  Join Now 





म्यूचुअल फंड lumpsum मे निवेश के फायदे और नुकसान


म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश का फायदा यह है की आप बाजार में आयी गिरावट का फायदा उठा सकते हैं, जिस समय बाजार में गिरावट हो आप अधिक पैसे का निवेश करके बाजार उठने पर फायदा उठा सकते हैं.

वित्तीय अनुशासन की आवश्यकता नहीं है, परन्तु ऐसे में कई बड़े अवसर हाथ से निकल जाते हैं.

एक तरफ एसआईपी को आप जब चाहे शुरु कर सकते हैं, परन्तु लमसम निवेश के लिए अधिक जानकारी की आवश्यकता होती है, आपके एक गलती के वजह से निवेश में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

लमसम निवेश में आप एकमुश्त निवेश करते हैं इसलिए हर महीने  क़िस्त के भरने से बच जाते हैं.





एसआईपी या लमसम निवेश क्या है बेस्ट


अगर आपको बाजार की अच्छी जानकारी है साथ ही निवेश के लिए आपके पास पर्याप्त बड़ी पूंजी है तो एकमुश्त Lumpsum निवेश करें, वहीं अगर आप म्यूचुअल फंड निवेश में नए हैं, आपके पास बड़ी पूंजी नहीं है, निवेश के लिए मासिक इनकम एकमात्र जरिये हैं तो इस स्थिति में SIP करें.  





WhatsApp ग्रुप  Follow   👈यहाँ क्लिक करें  


Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें