LIC Dividend Date :
LIC निवेशकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यदि आपने LIC के शेयरों में पैसा लगाया है तो आपको जल्द ही डिविडेंड के रूप मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि LIC भारत की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी है। LIC की तरफ से इसी महीने 8 फरवरी को अपने तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी किए जायेंगे। कंपनी अपने नतीजे जारी करने के साथ डिविडेंड का तोहफा भी दे सकती है।
मिल सकता है अब डिविडेंड का तोहफा
LIC कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को प्राप्त जानकारी के आधार पर तारीख 8 फरवरी 2024 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग आयोजित होने वाली है। जीवन बीमा निगम द्वारा इस मीटिंग के दौरान अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए जायेंगे। इसके अलावा कंपनी अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है।
शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
बुधवार 7 फरवरी का दिन LIC निवेशकों के लिए जबरदस्त रहा था क्योंकि बुधवार को एलआईसी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। दिन के अंत में कंपनी के शेयर 2.34% तेजी के साथ 1049 रुपए के लेवल पर बंद हुए थे जबकि कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 1050 रुपए तक चले गए थे जो इस शेयर का ऑल टाइम हाई प्राइस है। इसके अलावा बीते 1 महीने में 27% की तेजी, पिछले 6 महीने में 63% की तेजी आई है और बीते 1 साल में इस शेयर ने 72% का जबरदस्त रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है। वही इस शेयर का 52 वीक लो प्राइस 530 रुपए है। इसके साथ ही LIC देश की सबसे बड़ी पुरानी जीवन बीमा कंपनी है क्योंकि इसका मार्केट कैप अन्य पीएसयू के मुकाबले सबसे अधिक है।
हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें
YouTube Subscribe Now 👈यहाँ क्लिक करें
Telegram Join Us 👈यहाँ क्लिक करें
Whatsapp Follow 👈यहाँ क्लिक करें
Website
sipdirectgrowthplan.blogspot.com
Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें