स्मॉल कैप फंड में निवेश करने पर उन कंपनियों के साथ ग्रोथ करने का मौका मिलता है जो भविष्य में बेहतर परफॉर्म कर के मिड व लार्ज कैप में बदलने वाली हैं. स्मॉल कैप फंड का इतिहास देखें तो तुलनात्मक रुप से इन फंड्स ने सबसे अधिक रिटर्न दिया है. इस फंड्स ने रिटर्न के मामले में अपने बेंचमार्क तक को पीछे छोड़ दिया है. हालाँकि स्मॉल कैप फंड्स छोटी कंपनियों के शेयर्स में निवेश करते हैं जिनके ख़राब प्रदर्शन से नुकशान की सम्भावना भी बढ़ जाती है. इसके अलावा स्मॉल कैप फंड बाजार के उतार-चढाव के साथ अत्यधिक सवेंदनशील हैं, लार्ज और मिडकैप की तुलना में यह अधिक तेजी टूट सकते हैं.
स्मॉल कैप फंड क्या है ?
स्मॉल कैप फंड्स मुख्य रुप से इक्विटी में निवेश करते हैं, ये निवेश राशि का 65% हिस्सा स्मॉल कैप शेयर्स में लगाते हैं बांकी बचे 35% लार्ज कैप, मिडकैप और डेफ्ट आदि में निवेश किया जाता है, हालाँकि बेहतर रिटर्न के लिए फंड मैनेजर 100% निवेश स्मॉल कैप शेयरों में कर सकता है.
हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए 👇
https://t.me/Sipdirectgrowthplan 👈यहाँ क्लिक करें
बेस्ट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स 2024
पिछले कुछ दशकों में स्मॉल कैप फंड्स ने लार्जकैप और मिडकैप की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है जिसका श्रेय स्मॉल कैप कंपनियों के विकास को जाता है. आप पिछले रिटर्न रिकार्ड, फंड मैनेजर, टर्नओवर, व्यय अनुपात आदि का आंकलन करके अपने लिए बेस्ट स्मॉल कैप फंड चुन सकते हैं.
SMALL CAP MUTUAL FUND SCHEMES 10 YEAR RETURN
Nippon India Small Cap Fund 29.24%
SBI Small Cap Fund 28.34%
DSP Small Cap Fund 25.95%
Axis Small Cap Fund 25.15%
Kotak Small Cap Fund 24.40%
HDFC Small Cap Fund 22.54%
Sundaram Small Cap Fund 22.52%
Quant Small Cap Fund 19.17%
हमारे व्हाट्सअप और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें
व्हाट्सअप ग्रुप JOIN 👈 यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम ग्रुप Join now 👈 यहाँ क्लिक करें
Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें