Jio Financial की Mutual Fund इंडस्ट्री में एंट्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jio Financial की Mutual Fund इंडस्ट्री में एंट्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 6 जनवरी 2024

Jio Financial की Mutual Fund इंडस्ट्री में एंट्री

 


म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री काफी ग्रोथ कर रही है, इस बिजनेस में Jio Financial services भी एंट्री करने वाली है, इसके लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक फाइनेंशियल सर्विसेज दोनों ने मिलकर SEBI के पास आवेदन किया है. 31 दिसम्बर 2023 को म्यूचुअल फंड एप्लिकेशन मे अपडेट लिस्ट के अनुसार दोनों कम्पनियों ने ज्वाइन वेंचर के रुप में 19 अक्टूबर 2023 को आवदेन किया था.




हालाँकि SEBI ने अभी इस आवेदन पर कोई फैसला नहीं लिया है, ब्लैकरॉक एसेट मैनेजर्स इस समय दुनिया का सबसे बड़ा फंड हुआ है, यह बाजार मे पहले से मवजूद Mutual fund DSP के साथ उपस्थित था, हालांकि ये सन् 2018 में अलग हो गए, अब वर्तमान में इसने एक बार फिर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ मिलकर बाजार में एंट्री मारी है. 




और भी कई कम्पनियाँ है लाइन में 

जियो फाइनेंशियल-ब्लैकरॉक के अलावा कोलकाता की स्टॉक ब्रोकर हॉउस अबीरा सिक्यॉरिटीज ने भी म्यूचुअल फंड के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, अबीरा सिक्यॉरिटीज स्टॉक ब्रोकिंग हॉउस सन् 2012 से संचालित है, इससे पहले अबीरा सिक्यॉरिटीज ने सन् 2022 में लाइसेंस के लिए आवेदन किया था लेकिन Mutual fund की फ़ाइनल रजिस्ट्रेशन की सूचियों में से नाम गायब था. 



इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म Angel One को भी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी थी लेकिन फ़ाइनल रजिस्ट्रेशन पर सेबी ने अभी मंजूरी नहीं दी है.


इसके अलावा SEBI ने इसी साल की शुरुवात में Kenneth Andrade – Oldbridge Capital Management Pvt. Ltd. को मंजूरी दिया है. नवम्बर महीने में Unifi Capital: Portfolio Management Services को सेबी द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है,लेकिन कंपनी अभी भी SEBI के फ़ाइनल अप्रूवल का इंतेज़ार कर रही है.




म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में 45 प्लेयर

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर एक प्लेयर है फ़िलहाल 45 प्लेयर इंडस्ट्री में शामिल है, वर्तमान में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फंड मैनेज कर रही है. पिछले ही साल 3 नए प्लेयर ने इस इंडस्ट्री में एंट्री मारी है, बजाज फिनसर्व ने जून के महीने में स्कीम लॉन्च की, हेलिओस म्यूचुअल फंड ने अक्टूबर में और ZERODHA FUND HOUSE ने भी दो योजनाएं जारी की.



हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें 


YouTube   :   यहाँ पर क्लिक करें 👈


Telegram   :   यहाँ क्लिक करें 👈


Whatsapp  :  यहाँ क्लिक करें 👈


Website :

 sipdirectgrowthplan.blogspot.com 👈



Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें