अगर घर के लक्ष्मी का आदर सम्मान करें तो जीवन भी बदल सकती हैं. निवेश के मामले में आज महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है, बड़ी संख्या में महिलाएं निवेश की दुनियां में कदम रख रही हैं, उन्हें पैसे से पैसा बनाना खूब आता है. Nippon India Mutual Fund द्वारा किये गए सर्वे में यह बात सामने आया है कि महिलाओं के लिए म्यूचुअल फंड पसंदीदा निवेश बनकर उभरा है.
खास बात यह है की महिलाएं निवेश के लिए कम से कम 5 साल की अवधि का चुनाव कर रही हैं, इसके अलावा जिन महिलाओं की इनकम कम या सामान्य है वे भी जमकर म्यूचुअल फंड में निवेश कर रही हैं.
हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए 👇
https://t.me/Sipdirectgrowthplan👈यहाँ क्लिक करें
हर उम्र की महिलाओं में म्यूचुअल फंड निवेश का क्रेज
21 से 34 साल तक की महिलाएं निवेश के मामले में कम नहीं है, अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में वे म्यूचुअल फंड को अधिक महत्व दे रही हैं, और वो अपनी कमाई का 31% से 50% निवेश म्यूचुअल फंड में कर रही है
75 लाख से भी अधिक महिला निवेशक
जनवरी 2023 में एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड इन इण्डिया ने डाटा जारी किया था जिसके अनुसार साल 2022 के आखिर तक 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश महिला निवेशकों द्वारा किया गया. महिलाओं का बाजार के प्रति भरोसा तेजी से बढ़ा है. इस समय तक महिला निवेशकों की संख्या 75 लाख से ऊपर हो चुकी थी जोकि जाहिर है अब तक कई गुना बढ़ गयी होगी.
बिना जोखिम के डेट फंड हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन
अगर महिलाएं बिना जोखिम के निवेश करना चाहती हैं तो उनके लिए डेट फंड बेस्ट हैं यह सामान्य 10% तक का रिटर्न उत्पन्न कर सकता है जोकि FD फिक्स डिपॉजिट की तुलना में कहीं बेहतर है. इस फंड में अपनी मर्जी से लॉकइन पीरियड चुना जा सकता है. वहीँ इसमें मिनिमम 500 रुपये से निवेश की शुरुवात की जा सकती है.
हमारे YouTube और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें
Youtube Subscribe Now 👈यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम ग्रुप Join Now 👈 यहाँ क्लिक करें
महिलाएं म्यूचुअल फंड में निवेश इसलिए कर रही हैं
(1) लम्बी अवधि में पैसा बढ़ाया जा सके
(2) टैक्स का फायदा मिल सके
(3) पैसे तेजी से ग्रो कर सके
(4) अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए
(5) बच्चों की परिवरिश के लिए
(6) रिटायरमेंट के लिए
(7) घर खरीदने के लिए
(8) कार खरीदने के लिए
Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें