सोमवार, 31 मार्च 2025

मुंबई से बिहार और यूपी के लिए ट्रेनों का परिचालन

 इस बार की गर्मी में रेलवे ने मुंबई से बिहार और यूपी के लिए बहुत सारी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है जिसकी सूची देख सकते है ....


✅ गाड़ी संख्या 01053 लोकमान्य तिलक बनारस समर स्पेशल जो 09 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को चलेगी ।


✅ गाड़ी संख्या 01481 पुणे दानापुर समर स्पेशल जो 07 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी ।


✅ गाड़ी संख्या 01145 मुंबई CSMT आसनसोल समर स्पेशल जो 08 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी ।


✅ गाड़ी संख्या 01431 गाड़ी संख्या पुणे गाजीपुर रसमर स्पेशल जो 08 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को चलेगी ।


✅ गाड़ी संख्या 01009 लोकमान्य तिलक दानापुर समर स्पेशल जो 07 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को चलेगी।


✅ गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक समस्तीपुर समर स्पेशल जो 08 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।


✅ गाड़ी संख्या 01123 लोकमान्य तिलक मऊ समर स्पेशल जो 06 अप्रैल को 29 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी।


✅ गाड़ी संख्या 05586 मुंबई LTT- रक्सौल समर स्पेशल जो 08 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।


✅ गाड़ी संख्या 01105 पुणे दानापुर अनारक्षित समर स्पेशल जो 08 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।


✅ गाड़ी संख्या 01155 लोकमान्य तिलक दानापुर समर स्पेशल जो 11 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।


सोमवार, 3 मार्च 2025

कैसे उठाएं PSU शेयर में भारी बिकवाली का फायदा

PSU शेयर में भारी बिकवाली का कारण क्या है इसका और कैसे उठाये इसका फैदा


 भारत के शेयर बाजार में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) के शेयर हमेशा से ही एक अच्छा निवेश का विकल्प राहा हैं।  लेकिन, जब भी PSU  शेयर में भारी बिकवाली होती है, तो निवेशकों को चिंता हो जाती है कि क्या ये शेयर अभी भी अच्छा निवेश का विकल्प है या नहीं।


 इस ब्लॉग में, हम PSU शेयर में भारी बिकवाली के बारे में बात करेंगे और ये भी समझेंगे कि कैसे आप इसका फ़ैदा उठा सकते हैं।


 PSU  शेयर में भारी बिकवाली का कारण क्या है ?


 पीएसयू शेयर में भारी बिकवाली का मतलब है कि शेयर की कीमत में एकदम से गिरावट आ रही है।  ये गिरावट आम तौर पर शेयर बाजार में ज्यादा उतार -चढ़ाव के कारण होती है, लेकिन कभी-कभी ये गिरावट पीएसयू की अपनी गलतियां या सरकार की नीतियों के कारण भी हो सकती हैं।


 *पीएसयू शेयर में भारी बिकवाली के कारण*


 पीएसयू शेयर में भारी बिकवाली के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार है:


 1. सरकार की नीतियां : सरकार की नीतियों में बदलाव पीएसयू शेयर की कीमत पर प्रभाव डाल सकता है।

 2. कंपनी की गलतियाँ : पीएसयू कंपनी की गलतियाँ या कमज़ोरियों के कारण शेयर की कीमत में गिरावट आ सकती है।

 3. बाजार की उतार-चढ़ाव : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण पीएसयू शेयर की कीमत में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

 4. आर्थिक समीक्षा : आर्थिक समीक्षा के कारण पीएसयू शेयर की कीमत में भी गिरावट आ सकती है।


  PSU शेयर में भारी बिकवाली का फ़ायदा कैसे उठाएं?


PSU  शेयर में भारी बिकवाली का फ़ैदा उठाने के लिए, आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी:


 1. लंबी अवधि के लिए निवेश करें : पीएसयू शेयर में निवेश करने के लिए, आपको लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए।

 2. कंपनी की समीक्षा करें : पीएसयू कंपनी की समीक्षा करें और उनकी गलतियाँ या कमज़ोरियों को समझें।

 3. बाजार की उतार-चढ़ाव को समझे : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को समझे और PSU शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव के करण को समझे।

 4. निवेश की रक्षा करें : निवेश की रक्षा के लिए, आपको पीएसयू में निवेश करने से पहले अपने निवेश के लक्ष्य और जोखिम सहनशक्ति को समझ आएँ। 


 हमसे जुड़ने के लिए और भी अन्य प्लेटफार्म का लीन्क


Telegram : https://t.me/Sipdirectgrowthplan 


WhatsApphttps://whatsapp.com/channel/0029VaDHE2CJ3jv4Z1M0gP2t 


YouTubehttps://youtube.com/c/sumeshwarsingh


Websitehttp://sipdirectgrowthplan.blogspot.com/ 



 निष्कर्ष 

 पीएसयू शेयर में भारी बिकवाली का मतलब है कि शेयर की कीमत में एकदम से गिरावट आ रही है।  लेकिन, ये गिरावट आम तौर पर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण होती है, लेकिन कभी-कभी ये गिरावट पीएसयू की अपनी गलतियां या सरकार की नीतियों के कारण भी हो सकती हैं।


 पीएसयू शेयर में भारी बिकवाली का फ़ायदा उठाने के लिए, आपको लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए, कंपनी की समीक्षा करनी चाहिए, बाज़ार के उतार-चढ़ाव को समझना चाहिए, और निवेश की रक्षा करनी चाहिए।


 उम्मीद है कि ये ब्लॉग आपके लिए उपयोगी होगा और आप पीएसयू के शेयर में भारी बिकवाली के बारे में अधिक जानेंगे। 

Disclaimer :  यह  BLOG सीर्फ  EDUCATION के Purpose से बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें  



रविवार, 2 मार्च 2025

टॉप 5 म्यूचुअल फंड्स जो इस गिरते हुए मार्केट में भी अच्छे रिटर्न दे रहे हैं

 


गिरते हुए मार्केट में, शेयरों की कीमतें नीचे की ओर जाती हैं। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि आर्थिक मंदी, राजनीतिक अस्थिरता, या कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन में गिरावट।





गिरते हुए मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि शेयरों की कीमतें और भी नीचे जा सकती हैं। लेकिन, यह भी एक अवसर हो सकता है कुछ मजबूत कंपनियों के शेयरों को कम कीमत पर खरीदने के लिए। 





गिरते हुए मार्केट से निपटने के लिए, निवेशकों को अपने निवेश पोर्टफोलियो को विविध बनाना चाहिए, ताकि वे अपने जोखिम को कम कर सकें। इसके अलावा, निवेशकों को अपने निवेश के लक्ष्यों और जोखिम सहनशक्ति के अनुसार अपने निवेश को समायोजित करना चाहिए। 



हमारे से जुड़ने के लिए  इस लीन्क का उपयोग करे 

Telegram :  Join 

WhatsApp : Follow 

YouTube : Subscribe

Website : http://sipdirectgrowthplan.blogspot.com/



आज के समय में  इस गिरते हुए मारकेट में भी कुछ बेहतरी म्यूचुअल फंड जो अच्छे रिटर्न दे रहे हैं, उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:


 1) Motilal Oswal Midcap Fund : इस फंड ने पिछले 1 साल में 16.9% का रिटर्न दिया है, और पिछले 3 साल में 28.43% का सालाना रिटर्न दिया है। 




 2) Parag Parikh Tax Saver Fund : इस फंड ने पिछले 1 साल में 23.8% का रिटर्न दिया है, और पिछले 3 साल में 26.04% का सालाना रिटर्न दिया है। 




 3) HDFC Focused 30 Fund: ये फंड ने पिछले 1 साल में 12 % का रिटर्न दिया है, और पिछले 3 साल में 23.86% का वार्षिक रिटर्न दिया है। 




 4) CICI Prudential Pharma Healthcare and Diagnostics (P.H.D) Fund : इस फंड ने पिछले 1 साल में 13.4 % का रिटर्न दिया है, और पिछले 3 साल में 22.7 % का सालाना रिटर्न दिया है। 







 लेकिन इस बात का ध्यान रखना अति महत्वपूर्ण है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करना जोखिम से भरा होता है, और रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती।  इसलिए, कोई भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना अति आवश्यक है और अपने सहनशक्ति के अनुरूप अपने निवेश को समयोजित करना महत्‍वपूर्ण है। 


#म्यूचुअलफंड 

#एसआईपी 

#नियमितनिवेश 

#भविष्यकोसुरक्षितकरें 

#निवेशकीसफलता 

#म्यूचुअलफंडइनवेस्टमेंट 

#वित्तीयआजादी 

#निवेशरणनीति  

#निवेशकोबढ़ाएं  

#जोखिमप्रबंधन  

#निवेशकीसफलता  

गुरुवार, 8 अगस्त 2024

Tata Power’s good Q1FY25 results + Tailwinds


 



Tata Power’s good Q1FY25 results + Tailwinds in Push from government in Solar Rooftops!💹


Profit came in at INR 10bn,⬆️+31% YoY


Good performance led by


a) Mundra (in Gujarat) operating on cost plus under emergency clauses


b) Sharp improvement in contribution from Tata Projects and


c) Coal continuing to be a drag due to weakness in international coal prices

Repo Rate : RBI ने लगातार नौंवी बार भी नहीं बदला रेपो रेट, लोन और EMI की दरें भी नहीं होंगी सस्ती !


Repo Rate : रिजर्व बैंक ने एक बार फिर ग्रोथ की जगह महंगाई को अहमियत देते हुए रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

 यह लगातार नौवीं बार है जब रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है।



 रेपो रेट पहले की तरह 6.5% पर ही बरकरार है। साथ ही MPC ने 'उदार रुख को वापस लेने' के लिए अपने रुख को भी बरकरार रखा है। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट में बदलाव किया था। अब पिछले 25 सालों में यह दूसरा मौका है, जब RBI ने इतने लंबे समय तक ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया। RBI की 6 सदस्यों वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने 4-2 के बहुमत से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने के लिए मतदान किया।


मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद मीडिया को संबोधिक करते हुए RBI के गवर्नर (शक्तिकांत दास) ने कहा कि केंद्रीय बैंक का फोकस इनफ्लेशन पर बना रहेगा। यह अभी भी 4% के मीडियम टारगेट से ज्यादा है। शक्तिकांत दास ने कहा है कि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MFF) और स्टैंडर्ड डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) की दरें भी क्रमशः 6.75% और 6.25% पर बरकरार रखी गई हैं।



रेपो रेट क्या होता है ? 


रेपो रेट वह दर होती है, जिसपर कमर्शियल बैंक अपने फंड को पूरा करने के लिये आरबीआई से उधार लेते हैं। 


आरबीआई महंगाई दर को काबू में रखने के लिए इसका इस्तेमाल करता है। रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का मतलब है कि होम लोन, व्हीकल लोन आदि की EMI  के किस्त में बदलाव की संभावना कम है। 


हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें 


YouTube : Subscribe Now 👈यहाँ क्लिक करें 


Telegram : Join Us 👈यहाँ क्लिक करें 


Whatsapp : Follow 👈 यहाँ क्लिक करें 


Website : यहाँ क्लिक करें 👇

sipdirectgrowthplan.blogspot.com 👈



Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें  


मंगलवार, 23 जुलाई 2024

मुद्रा योजना के तहत कर्ज सीमा दोगुनी

 मुद्रा योजना के तहत कर्ज सीमा दोगुनी 

कर 20 लाख रुपये की जाएगी: सीतारमण* 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत ऋण सीमा दोगुनी यानी 20 लाख रुपये की जाएगी. लोकसभा में 2024-25 का बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को ‘इंटर्नशिप’ के अवसर देने के लिए योजना शुरू करेगी.


 *आंध्र प्रदेश की राजधानी के लिए 15,000 करोड़ रुपये* 


सरकार ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कई उपायों की घोषणा की. इसमें राज्य की राजधानी के विकास के लिए चालू वित्त वर्ष और भविष्य के वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करना भी शामिल है. केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार राजधानी शहर के विकास के लिए विशेष वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा केंद्र ने महिलाओं तथा लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए. सीतारमण ने कहा कि वह पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने और उसके वित्तपोषण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मंत्री ने राज्य के तीन जिलों के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान की भी घोषणा की. तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) केंद्र में भाजपा की प्रमुख सहयोगी है. आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दल 2014 से ही राज्य के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा देने की मांग को लेकर बार-बार विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं. (भाषा)


 *पूर्वोत्तर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की 100 शाखाएं स्थापित करेगा केंद्र* 


सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह देश के पूर्वोत्तर राज्यों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की 100 शाखाएं स्थापित करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा की. आईपीपीबी में वर्तमान में करोड़ों खाते हैं और यह लाखों शाखाओं के जरिये संचालित किए जाते हैं.



पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत एक करोड़ परिवारों को 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से आवास मुहैया कराए जाएंगेः सीतारमण


पूंजीगत व्यय के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया: सीतारमण


एनसीएलटी के आने से 3.3 लाख करोड़ रुपये कर्जदाताओं को लौटाने में मदद मिली, दिवाला समाधान प्रक्रिया को तेज करने के लिए नए न्यायाधिकरण गठित किए जाएंगेः सीतारमण 


हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें 



YouTube : Subscribe Now 👈यहाँ क्लिक करें 


Telegram : Join Us 👈यहाँ क्लिक करें 


Whatsapp : Follow me 👈यहाँ क्लिक करें 


Websitesipdirectgrowthplan.blogspot.com 




Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है,