यदि आप स्मॉल कैप फंड में निवेश करते हो तो आपको उन कंपनियों के ग्रोथ में निवेश करने का मौका मिलता है जो आने वाले समय में बेहतर परफॉर्म कर सकती है मिड व लार्ज कैप में बदल सकती हैं. Small Cap Funds के इतिहास को यदि गौर से देखा जाए तो पाया जाता है की इन फंड्स ने तुलनात्मक रूप से सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है.
वही रिटर्न के मामले में तो अपने बेंचमार्क तक को इन फंड्स ने पीछे कर दिया है. लेकिन एक खास बात यह भी है की स्मॉल कैप फंड्स द्वारा छोटी कंपनियों के शेयर्स में निवेश किया जाता हैं जिनके ख़राब प्रदर्शन की वजह से नुकसान की सम्भावना भी अधिक होती है. साथ ही बाजार के उतार-चढाव के प्रति Small Cap Funds काफी ज्यादा सवेंदनशील होता हैं। इसका अर्थ है की लार्ज और मिडकैप की तुलना में स्मॉल कैप फंड्स अधिक तेजी टूट सकते हैं.
हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए 👇
https://t.me/Sipdirectgrowthplan 👈यहाँ क्लिक करें
स्मॉल कैप फंड क्या है ?
स्मॉल कैप फंड्स ऐसे फंड्स होते है जो मुख्य रुप से इक्विटी में निवेश किए जाते हैं, यहां निवेशित राशि का 65 फीसदी हिस्सा स्मॉल कैप शेयर्स में इन्वेस्ट किया जाता हैं जबकि बचे 35% हिस्से को लार्ज कैप, मिडकैप, डेफ्ट आदि में निवेश कर दिया जाता है। वैसे तो फंड मैनेजर चाहे तो बेहतर रिटर्न पाने के लिए 100% निवेश भी स्मॉल कैप शेयरों में अपनी इच्छानुसार सकता है.
पिछले कुछ दशकों के आंकड़े देखें जाए तो लार्जकैप और मिडकैप की तुलना में स्मॉल कैप फंड्स ने काफी बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है जिसका पूरा क्रेडिट स्मॉल कैप कंपनियों के विकास को देना गलत नहीं है. अतः बीते समय के रिटर्न रिकार्ड, फंड मैनेजर, टर्नओवर, व्यय अनुपात आदि के आधार पर बेस्ट स्मॉल कैप फंड अपने लिए चुन सकते हैं.
SMALL CAP MUTUAL FUND SCHEMES 10 YEAR RETURN
Nippon India Small Cap Fund 29.24%
SBI Small Cap Fund 28.34%
DSP Small Cap Fund 25.95%
Axis Small Cap Fund 25.15%
Kotak Small Cap Fund 24.40%
HDFC Small Cap Fund 22.54%
Sundaram Small Cap Fund 22.52%
Quant Small Cap Fund 19.17%
हमारे YouTube, WHATSAPP और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें
YouTube 👉 Subscribre Now 👈 यहाँ क्लिक करें
Telegram 👉 Join Now 👈 यहाँ क्लिक करें
व्हाट्सअप ग्रुप 👉 Follow 👈यहाँ क्लिक करें
Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें