शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

म्यूचुअल फंड और शेयर इसके अलावा यहां पैसा लगाकर उठाएं दोनों का लाभ

 


शेयर मार्केट से काफी जल्दी पैसा कमाया जा सकता है. लेकिन वहां पैसा लगाने पर रिस्क बहुत ज्यादा होता है. अगर आप म्यूचुअल फंड में पैसा लगाते हैं तो आपको रियल टाइम इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन नहीं मिल पाएगा. तो ऐसे में आपके पास क्या विकल्प बचता है ? आप ETF में निवेश कर सकते हैं. ETF यानी (इक्विटी ट्रेडेड फंड) यह बहुत हद तक इंडेक्स फंड जैसा ही होता है जो किसी एक शेयर में पैसा लगाने की बजाय पूरे इंडेक्स को फॉलो कर करता है.



जैसे इंडेक्स फंड शेयर मार्केट के किसी इंडेक्स की चाल को फॉलो करते हैं, ETF भी यही चाल चलता है. निफ्टी 50 एक इंडेक्स का उदाहरण हैं. ETF इन्हीं इंडेक्स को फॉलो करता है और उनके घाटे या फायदे को दोहराता है. एक जरूरी सवाल ये भी है कि ईटीएफ में किसे और क्यों निवेश करना चाहिए? 




जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट कहते हैं कि ईटीएफ किसी इंडेक्स फंड की तरह ही होते हैं लेकिन इनका एक्सपेंस रेश्यो बहुत कम होता है. यानी इस पर निवेशक को पैसा बहुत कम खर्च करना होता है. इन्हें किसी एक्टिव फंड या इंडेक्स फंड के विपरीत एक्सचेंज पर ही खरीदना या बेचना होता है. जैसे स्टॉक एक्सचेंजों पर पर कारोबार किया जाता है. 




किन्हें करना चाहिए निवेश

 ऐसा देखा गया है कि ETF ने लार्ज-कैप क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि मिड और स्मॉल-कैप के क्षेत्र में एक्यूटी फंड्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है. हालांकि, निवेश का सबसे अच्छा तरीका क्या है, इस पर निष्कर्ष निकालना मुश्किल होगा. एक बात स्पष्ट है – नौसिखिए निवेशकों को इन तीन विकल्पों (इंडेक्स, ईटीएफ या म्यूचुअल फंड) में से एक को अपनाना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि इन विकल्पों के माध्यम से बाजार में पैसा लगाने का फायदा ये कि निवेशक गलतियां करके सीख भी सकता है और मुनाफा भी बना सकता है. 



हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें 


YouTube  👉 यहाँ क्लिक करें 👈


Telegram  👉यहा क्लिक करें 👈


Whatsapp 👉यहाँ क्लिक करें 👈


Website 

sipdirectgrowthplan.blogspot.com 



Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें 



सोमवार, 8 जनवरी 2024

1 लाख निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित 5 Mutual fund

 



 इस आर्टिकल में हम आपको 5 म्युचुअल फंड का नाम बताएंगे। और साथ मे यह भी बताएंगे हैं। कि उस म्युचुअल फंड ने बिते समय में कितना रिटर्न दिया है। इसी के अलावा यह भी बताने वाले हैं। कि यदि आप ने उस म्युचुअल फंड के अंदर अपना निवेश कियाइस होता तो आपको कितना रिटर्न मिलता तो चलिए शुरू करते हैं 



(1) Quant tax plan :– इस म्युचुअल फंड ने बीते दिनों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर इस म्युचुअल फंड के रिटर्न के बारे में देखा जाए तो इस म्युचुअल फंड ने अपने निवेश को करीब 34.82% का रिटर्न दिया है।


और यदि ऐसा ही रिटर्न इस म्युचुअल फंड ने लगातार अगले 10 वर्षों तक दे देता है। तो आप यदि इसमें 1 लाख रुपये निवेश किये हो तो वह करीब 15 लख रुपए बन जायेगें।




(2) Bandhan Elss Tax Saver Fund :- इस म्युचुअल फंड ने भी बीते समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर देखा जाए इस म्युचुअल फंड के रिटर्न के बारे में तो इस म्युचुअल फंड ने अपने निवेशकों को 3 वर्ष में करीब 26.5% का रिटर्न दिया है।


और यदि ऐसा ही रिटर्न लगातार अगले 10 वर्षों तक देता है तो यदि आप इसमें 1 लाख रुपये निवेश किये हो तो उसमें आपको करीब 10 लख रुपए मिलने की संभावना है।




(3) DSP Elss Tex Saver fund :- इस म्युचुअल फंड ने भी बीते समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर देखा जाए तो इस फंड ने भी अपने निवेशकों को करीब 23% का रिटर्न दिया है।

पिछले 3 वर्षों में यदि इस म्युचुअल फंड के अंदर आप 1 लाख रुपये निवेश किये हो और अगले 10 वर्ष के लिए यह म्युचुअल फंड ऐसे ही प्रदर्शन करता रहता है तो आपके करीब 8.18 लाख रुपए मिलते  




(4) Kotak Elss Tax Saver Fund :- इस म्युचुअल फंड ने भी बीते दिनों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है‌। इस म्युचुअल फंड ने भी अपने निवेशकों को करीब 21.56% का रिटर्न दिया है।


अगर इस हिसाब से देखा जाए तो यह म्युचुअल फंड यदि लगातार ऐसे ही प्रदर्शन करता रहता है तो इस फंड में यदि आप 1लाख रुपये निवेश करते तो उसके बदले में आपके करीब 7 लाख रुपए मिलते ।




(5) Mirae asset Elss Tax Saver : -इस म्युचुअल फंड ने भी बीते समय में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। बात करें म्युचुअल फंड के बीते समय के रिटर्न की तो इस फंड ने अपने निवेशकों को 3 वर्ष में करीब 20.76% का रिटर्न दिया है।


अगर इस रिटर्न के हिसाब से देखा जाए तो यदि कोई व्यक्ति इस म्युचुअल फंड के अंदर 10 साल के लिए पैसा निवेश करता तो उस व्यक्ति के 1 लाख रुपये करीब 6 लाख रुपए बन जाते।



अलग अलग म्युचुअल फंड का चुनाव कर जोखिम को कम करें


यदि आप भी अपना पैसा निवेश करने जा रहे हैं तो आपको यह गलती नहीं करनी है। जो ज्यादातर व्यक्ति करते हैं। उदाहरण के लिये यदि आप 1 लाख रुपये निवेश करना चाहते हो। तो आपको कम से कम 4 अलग-अलग म्युचुअल फंड का चुनाव करना चाहिए।


आप देख सकते हो। कि जिन म्युचुअल फंड में पिछले 3 वर्ष में जितना अच्छा प्रदर्शन किया है। और उम्मीद है कि आने वाले 3 वर्षों में भी वो म्युचुअल फंड अच्छा परफॉर्म करेंगे।


तो आप उनमें निवेश कर सकते हो। और यदि इस तरीके से कोई म्युचुअल फंड अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पता है। जैसे


कोई म्युचुअल फंड कम रिटर्न भी देता है। तो भी उससे आपको ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। और इस तरीके से आप अपना जोखिम भी कम कर सकते हो।


तो इस आर्टिकल को यहां तक पढ़ने के बाद आप ने जान लिया है। कि आखिरकार ऐसे कौन सी म्युचुअल फंड है। जिनमें आप निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हो।


वहीं यदि आप इससे भी ज्यादा सुरक्षित म्युचुअल फंड के बारे में जानना चाहते हो तो आप हमें कमेंट कर सकते हो फिर हम उस Mutual fund की भी पोस्ट की तैयारी करेंगे।


हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें 


YouTube   :   यहाँ पर क्लिक करें 👈


Telegram   :   यहाँ क्लिक करें 👈


Whatsapp  :  यहाँ क्लिक करें 👈


Website :

 sipdirectgrowthplan.blogspot.com 👈



Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें 

शनिवार, 6 जनवरी 2024

Jio Financial की Mutual Fund इंडस्ट्री में एंट्री

 


म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री काफी ग्रोथ कर रही है, इस बिजनेस में Jio Financial services भी एंट्री करने वाली है, इसके लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक फाइनेंशियल सर्विसेज दोनों ने मिलकर SEBI के पास आवेदन किया है. 31 दिसम्बर 2023 को म्यूचुअल फंड एप्लिकेशन मे अपडेट लिस्ट के अनुसार दोनों कम्पनियों ने ज्वाइन वेंचर के रुप में 19 अक्टूबर 2023 को आवदेन किया था.




हालाँकि SEBI ने अभी इस आवेदन पर कोई फैसला नहीं लिया है, ब्लैकरॉक एसेट मैनेजर्स इस समय दुनिया का सबसे बड़ा फंड हुआ है, यह बाजार मे पहले से मवजूद Mutual fund DSP के साथ उपस्थित था, हालांकि ये सन् 2018 में अलग हो गए, अब वर्तमान में इसने एक बार फिर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ मिलकर बाजार में एंट्री मारी है. 




और भी कई कम्पनियाँ है लाइन में 

जियो फाइनेंशियल-ब्लैकरॉक के अलावा कोलकाता की स्टॉक ब्रोकर हॉउस अबीरा सिक्यॉरिटीज ने भी म्यूचुअल फंड के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, अबीरा सिक्यॉरिटीज स्टॉक ब्रोकिंग हॉउस सन् 2012 से संचालित है, इससे पहले अबीरा सिक्यॉरिटीज ने सन् 2022 में लाइसेंस के लिए आवेदन किया था लेकिन Mutual fund की फ़ाइनल रजिस्ट्रेशन की सूचियों में से नाम गायब था. 



इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म Angel One को भी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी थी लेकिन फ़ाइनल रजिस्ट्रेशन पर सेबी ने अभी मंजूरी नहीं दी है.


इसके अलावा SEBI ने इसी साल की शुरुवात में Kenneth Andrade – Oldbridge Capital Management Pvt. Ltd. को मंजूरी दिया है. नवम्बर महीने में Unifi Capital: Portfolio Management Services को सेबी द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है,लेकिन कंपनी अभी भी SEBI के फ़ाइनल अप्रूवल का इंतेज़ार कर रही है.




म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में 45 प्लेयर

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर एक प्लेयर है फ़िलहाल 45 प्लेयर इंडस्ट्री में शामिल है, वर्तमान में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फंड मैनेज कर रही है. पिछले ही साल 3 नए प्लेयर ने इस इंडस्ट्री में एंट्री मारी है, बजाज फिनसर्व ने जून के महीने में स्कीम लॉन्च की, हेलिओस म्यूचुअल फंड ने अक्टूबर में और ZERODHA FUND HOUSE ने भी दो योजनाएं जारी की.



हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें 


YouTube   :   यहाँ पर क्लिक करें 👈


Telegram   :   यहाँ क्लिक करें 👈


Whatsapp  :  यहाँ क्लिक करें 👈


Website :

 sipdirectgrowthplan.blogspot.com 👈



Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें 

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

SIP कितने तरह की होती हैं क्या आप जानते है ?

 

एक दो नहीं, बल्कि 5 तरह की होती हैं SIP, आइए जानते हैं ये कैसे करती हैं काम 


जब कभी भी बात Investment की आती है तो आपने अक्सर लोगों को ये सुझाव देते हुए सुना होगा कि SIP शुरू कर लो, SIP यानी (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) इसके तहत आप हर महीने एक तय रकम किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. हालांकि, ये बात कम ही लोग जानते हैं कि SIP भी कई तरह की होती है. आइए जानते हैं की कूल कितनी तरह की होती है SIP और यह काम कैसे करती है 




1- रेगुलर SIP 

जिसमे सबसे पहला है रेगुलर SIP, इसके तहत आप हर महीने एक तय रकम निवेश करते हैं. यह आप हर महीने में तिमाही में या छमाही के आधार पर निवेश कर सकते हैं, इसमें आपके पास ये विकल्प होता है कि आप तारीख भी खुद से ही चुन सकते हैं !




2- स्टेप-अप SIP 

दूसरे SIP के तहत आपको एक तय अवधि में SIP को बढ़ाने की सुविधा मिलती है. इसमे हर साल आप अपनी SIP की रकम को बढ़ा सकते हैं , जैसे मान लीजिए कि आप हर महीने 5 हजार रुपये की एसआईपी करते हैं, तो इसके तहत आप उसे हर साल 10% या 5% जो भी आप चाहे इसे उस दर से बढ़ा सकते हैं, इसके तहत आपका निवेश ऑटोमेटिक तरीके से बढ़ता चला जाता है ! 




3- फ्लेक्सिबल SIP

इसके बाद तीसरे नंबर पर आता है फ्लेक्सिबल SIP का, जिसके तहत आप अपनी SIP में कुछ बदलाव कर सकते हैं. उदाहरण के लिए आप SIP की रकम को बढ़ा सकते हैं या घटा भी सकते हैं  हालांकि अगर आप ऐसा कुछ करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने फंड हाउस को SIP कटने की तारीख से करीब हफ्ते भर पहले बताना होगा ! 




4- ट्रिगर SIP

यह सबसे दिलचस्प SIP है, इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आप पैसे, समय और वैल्युएशन के आधार पर तय कर सकते हैं कि कब SIP ट्रिगर होगी. आप इसके लिए पहले से ही कंडीशन लगा सकते हैं. जैसे अगर कीमत के आधार पर बात करें, तो आप कंडीशन लगा सकते हैं कि जब NAV 1000 रुपये से अधिक हो जाए तो ट्रिगर SIP शुरू हो जाए, वहीं आप ये भी तय कर सकते हैं कि अगर NAV 1000 रुपये से कम हो जाए तो आपके कुछ अतिरिक्त पैसे एसआईपी में लगने लगें, इसी तरह से समय और वैल्युएशन के आधार पर भी ट्रिगर SIP को प्लान किया जा सकता है ! 




5- इंश्योरेंस के साथ SIP

ये वह एसआईपी होती है, जिस पर आपको टर्म इंश्योरेंस कवर भी मिलता है. अलग-अलग फंड हाउस में यह अलग-अलग तरीके से हो सकती है. कुछ इसके तहत पहली एसआईपी के अमाउंट का 10 गुना तक इंश्योरेंस कवर देते हैं, जो बाद में बढ़ता जाता है. यह फीचर सिर्फ इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में मिलता है और इस पर एक कैपिंग होती है, जैसे 50 लाख रुपये 


हमारे YouTube, WHATSAPP, Telegram ग्रुप,और Website से जुड़ें 


YouTube 👉Subscribre Now 👈यहाँ क्लिक करें 


टेलीग्राम ग्रुप  👉Join Now 👈यहाँ क्लिक करें 


व्हाट्सअप ग्रुप 👉Follow Us 👈यहाँ क्लिक करें 


Website 👇

sipdirectgrowthplan.blogspot.com 



 Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें 

गुरुवार, 4 जनवरी 2024

आ गया SBI का अपना नया म्युचुअल फंड कैसे करें निवेश

 





SBI ने जारी किया अपना नया म्युचुअल फंड स्कीम जानिए इसकी मुख्य बातें और कैसे करें निवेश


SBI New Mutual Fund: अभी हाल फिलहाल में एसबीआई की तरफ से एक नया न्फो फिक्स मैच्योरिटी प्लान सब्सक्रिप्शन जारी किया गया है जिसके तहत निवेशकों को निवेश करने का मौका मिलेगा अगर आप भी निवेश करना चाहते हैं तो आप भी इस स्कीम मे निवेश कर सकते हैं और इस स्कीम में निवेश करने पर आपको काफी ज्यादा रिटर्न मिल सकते हैं अगर आप भी इस सिस्टम के बारे में जानना चाहते हैं और नए म्युचुअल फंड स्कीम के बारे में तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़ते रहिए।



आज हम आपको SBI के नए न्फो फिक्स मैच्योरिटी प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसमें आप को काफी बेहतरीन रिटर्न मिलने वाले हैं अगर आप भी एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं या फिर लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए काफी ज्यादा काम की साबित होने वाली है आज हम आपको इसी स्कीम के बारे में डिटेल में जानकारी देने वाले हैं तो चलिए सब कुछ जानते हैं।






एसबीआई फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान

एसबीआई के द्वारा चलाए गए इस प्लान के तहत आप निवेश करके अत्यधिक रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं इसके साथ ही अगर आप सुरक्षा के साथ अपना पैसे को ग्रो करना चाहते हैं तो आप इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इस स्कीम में निवेश करने पर किसी भी प्रकार की कोई गारंटी नहीं है लेकिन अगर आप निवेश करते हैं तो आप काफी अच्छे रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।


इसके साथ ही एसबीआई म्युचुअल फंड के अनुसार फिक्स डिपॉजिट प्लान एक ऐसी योजना है जिसमें आप लंबे समय के लिए भी निवेश कर सकते हैं और कम समय के लिए भी निवेश कर सकते हैं इसमे आपको निवेश करने के बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं ऐसे में आपको जो भी ऑप्शन सही लगता है उसके तहत आप इंवेस्ट करके काफी दमदार रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।





5000 से करें निवेश

अगर आप एसबीआई की मैच्योरिटी प्लान निवेश करना चाहते हैं तो आप FIRST Time मिनिमम 5000 से निवेश शुरू कर सकते हैं इसके बाद आप चाहे तो 1000 भी निवेश कर सकते हैं इसके साथ ही इस स्कीम में आपको जोखिम कम रहता है और एग्जिट लोग या फिर एंट्री लोड किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।


हमारे YouTube, WHATSAPP और टेलीग्राम  ग्रुप से जुड़ें


YouTube Subscribre Now  👈यहाँ क्लिक करें


टेलीग्राम ग्रुप  https://t.me/Sipdirectgrowthplan


व्हाट्सअप ग्रुप Follow  👈यहाँ क्लिक करें


Website sipdirectgrowthplan.blogspot.com



Disclaimer :  यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें 



1 लाख के इंवेस्मेंट से 1 करोड़ का रिटर्न्स

 कैसे बनेगे 1 लाख के 1 करोड़, आइये समझते है 


आप सभी के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा की कैसे आपका 1 लाख रूपए 1 करोड़ में बदल जायेगा | आज के समय में यह इतना बड़ा टास्क नही है आपको ऐसे म्यूचुअल फंड में पैसे को इन्वेस्ट करना होगा जहाँ आपको 21% से ज्यादा का रिटर्न मिल सके | बस उसी म्यूचुअल फंड में आपको अपना पैसा डाल देना है और उसे 25 वर्षो के लिए छोड़ देना है फिर आपको पता ही नही लगेगा आपका पैसा कब 1 करोड़ हो गया बस आपके अंदर इतनी छमता होनी चाहिए की आप उस समय तक का इंतजार कर सके | 


अक्सर लोग इस बात का यकीन ही नही मानते है की कैसे 1 लाख रूपए का 1 करोड़ हो जायेगा | आप यकीन मानिये दोस्तों बाजार ऐसे बहुत से म्यूचुअल फंड होते है जिसमे आप जो राशी को जमा करते हो और उस पर जो रिटर्न मिलता है वह उसी में जुड़ जाता है फिर अगले वर्ष आपको उस रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता है इसी तरीके से आपको बहुत ही तगड़े रिटर्न मिल जाते हैं |



 आप सभी को बता दे यदि आप 1 लाख का इन्वेस्टमेंट एक साथ करने जा रहे हो तो आपको कभी भी 1 लाख किसी एक म्युचुअल फंड में जमा नहीं करना है। क्योकि किसी भी कारणवंश म्युचुअल फंड बंद या अच्छा परफोर्मेंस नही कर पाता है तो निवेशक को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है |


इसके बजाये आप अलग अलग म्युचुअल फंड का चुनाव कर उनमे 25000-25000 रूपए का निवेश कर सकते है | इससे आपको ज्यादा पैसे बढ़ने की सम्भावना रहेगी और साथ ही जोखिम भी कम रहेगा | अब हम आपको कुछ गिने चुने म्युचुअल फंड के नाम के बारे में बतलाते है जिन्होंने पिछले कुछ वर्षो से निवेशको को लगातार 21% और उससे भी ज्यादा का रिटर्न दिया है | 


हमारे YouTube, WHATSAPP और टेलीग्राम  ग्रुप से जुड़ें


YouTube👉 Subscribre Now  👈यहाँ क्लिक करें 


टेलीग्राम ग्रुप  https://t.me/Sipdirectgrowthplan 👈यहाँ क्लिक करें 


व्हाट्सअप ग्रुप 👉 Join Now  👈यहाँ क्लिक करें


Website sipdirectgrowthplan.blogspot.com


कौन से म्युचुअल फंड ने दिए हैं 21% से ज्यादा रिटर्न 


बाजार के अन्दर कई सारे म्युचुअल फंड है उनमे से हम बीते 5 वर्षों से लगातार कुछ म्युचुअल फंड ने अपने निवेशकों को 21% का रिटर्न दिया है और आने वाले समय में इन म्युचुअल फंड के इतना रिटर्न देने की संभावना है उनके ही बारे में चर्चा करेगे |



(1) Franklin India Prime Fund:- इस म्युचुअल फंड ने भी काफी ज्यादा पैसा बनाया है निवेशकों के अनुसार बात करें इस म्युचुअल फंड के रिटर्न के बारे में तो म्युचुअल फंड में अपने निवेशकों को करीब 21% का रिटर्न दिया है। 



(2) HDFC Flexi Cap Fund:- इस म्युचुअल फंड का बाजार में बहुत ही ज्यादा नाम है इस म्युचुअल फंड पर काफी ज्यादा व्यक्ति भरोसा करते हैं बात करें म्युचुअल फंड के रिटर्न के बारे में तो इस म्युचुअल फंड ने बहुत अच्छा रिटर्न दिया है म्युचुअल फंड ने अपने निवेशकों को करीब 22% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।



(3) Nippon India Vision Fund:- इस म्युचुअल फंड का भी बाजार में बहुत ही नाम है इसने भी अपने निवेशकों को 21% से ज्यादा रिटर्न दिया है |




(4) HDFC top 100 Fund:- अगर बात करें इस म्युचुअल फंड की तो बीते वर्ष मे इस ने अपने निवेशको को करीब 21% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हो तो इस म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हो |




(5) Nippon India Growth Fund:– इस म्युचुअल फंड ने तो अपने निवेशकों को करीब 25% से ज्यादा का रिटर्न दिया है इस म्युचुअल फंड को बाजार में कौन नहीं जानता इसका भी बजार मे काफी ज्यादा नाम है |




Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें