एक दो नहीं, बल्कि 5 तरह की होती हैं SIP, आइए जानते हैं ये कैसे करती हैं काम
जब कभी भी बात Investment की आती है तो आपने अक्सर लोगों को ये सुझाव देते हुए सुना होगा कि SIP शुरू कर लो, SIP यानी (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) इसके तहत आप हर महीने एक तय रकम किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. हालांकि, ये बात कम ही लोग जानते हैं कि SIP भी कई तरह की होती है. आइए जानते हैं की कूल कितनी तरह की होती है SIP और यह काम कैसे करती है
1- रेगुलर SIP
जिसमे सबसे पहला है रेगुलर SIP, इसके तहत आप हर महीने एक तय रकम निवेश करते हैं. यह आप हर महीने में तिमाही में या छमाही के आधार पर निवेश कर सकते हैं, इसमें आपके पास ये विकल्प होता है कि आप तारीख भी खुद से ही चुन सकते हैं !
2- स्टेप-अप SIP
दूसरे SIP के तहत आपको एक तय अवधि में SIP को बढ़ाने की सुविधा मिलती है. इसमे हर साल आप अपनी SIP की रकम को बढ़ा सकते हैं , जैसे मान लीजिए कि आप हर महीने 5 हजार रुपये की एसआईपी करते हैं, तो इसके तहत आप उसे हर साल 10% या 5% जो भी आप चाहे इसे उस दर से बढ़ा सकते हैं, इसके तहत आपका निवेश ऑटोमेटिक तरीके से बढ़ता चला जाता है !
3- फ्लेक्सिबल SIP
इसके बाद तीसरे नंबर पर आता है फ्लेक्सिबल SIP का, जिसके तहत आप अपनी SIP में कुछ बदलाव कर सकते हैं. उदाहरण के लिए आप SIP की रकम को बढ़ा सकते हैं या घटा भी सकते हैं हालांकि अगर आप ऐसा कुछ करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने फंड हाउस को SIP कटने की तारीख से करीब हफ्ते भर पहले बताना होगा !
4- ट्रिगर SIP
यह सबसे दिलचस्प SIP है, इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आप पैसे, समय और वैल्युएशन के आधार पर तय कर सकते हैं कि कब SIP ट्रिगर होगी. आप इसके लिए पहले से ही कंडीशन लगा सकते हैं. जैसे अगर कीमत के आधार पर बात करें, तो आप कंडीशन लगा सकते हैं कि जब NAV 1000 रुपये से अधिक हो जाए तो ट्रिगर SIP शुरू हो जाए, वहीं आप ये भी तय कर सकते हैं कि अगर NAV 1000 रुपये से कम हो जाए तो आपके कुछ अतिरिक्त पैसे एसआईपी में लगने लगें, इसी तरह से समय और वैल्युएशन के आधार पर भी ट्रिगर SIP को प्लान किया जा सकता है !
5- इंश्योरेंस के साथ SIP
ये वह एसआईपी होती है, जिस पर आपको टर्म इंश्योरेंस कवर भी मिलता है. अलग-अलग फंड हाउस में यह अलग-अलग तरीके से हो सकती है. कुछ इसके तहत पहली एसआईपी के अमाउंट का 10 गुना तक इंश्योरेंस कवर देते हैं, जो बाद में बढ़ता जाता है. यह फीचर सिर्फ इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में मिलता है और इस पर एक कैपिंग होती है, जैसे 50 लाख रुपये
हमारे YouTube, WHATSAPP, Telegram ग्रुप,और Website से जुड़ें
YouTube 👉Subscribre Now 👈यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम ग्रुप 👉Join Now 👈यहाँ क्लिक करें
व्हाट्सअप ग्रुप 👉Follow Us 👈यहाँ क्लिक करें
Website 👇
sipdirectgrowthplan.blogspot.com
Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें