गुरुवार, 8 अगस्त 2024

Repo Rate : RBI ने लगातार नौंवी बार भी नहीं बदला रेपो रेट, लोन और EMI की दरें भी नहीं होंगी सस्ती !


Repo Rate : रिजर्व बैंक ने एक बार फिर ग्रोथ की जगह महंगाई को अहमियत देते हुए रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

 यह लगातार नौवीं बार है जब रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है।



 रेपो रेट पहले की तरह 6.5% पर ही बरकरार है। साथ ही MPC ने 'उदार रुख को वापस लेने' के लिए अपने रुख को भी बरकरार रखा है। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट में बदलाव किया था। अब पिछले 25 सालों में यह दूसरा मौका है, जब RBI ने इतने लंबे समय तक ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया। RBI की 6 सदस्यों वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने 4-2 के बहुमत से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने के लिए मतदान किया।


मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद मीडिया को संबोधिक करते हुए RBI के गवर्नर (शक्तिकांत दास) ने कहा कि केंद्रीय बैंक का फोकस इनफ्लेशन पर बना रहेगा। यह अभी भी 4% के मीडियम टारगेट से ज्यादा है। शक्तिकांत दास ने कहा है कि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MFF) और स्टैंडर्ड डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) की दरें भी क्रमशः 6.75% और 6.25% पर बरकरार रखी गई हैं।



रेपो रेट क्या होता है ? 


रेपो रेट वह दर होती है, जिसपर कमर्शियल बैंक अपने फंड को पूरा करने के लिये आरबीआई से उधार लेते हैं। 


आरबीआई महंगाई दर को काबू में रखने के लिए इसका इस्तेमाल करता है। रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का मतलब है कि होम लोन, व्हीकल लोन आदि की EMI  के किस्त में बदलाव की संभावना कम है। 


हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें 


YouTube : Subscribe Now 👈यहाँ क्लिक करें 


Telegram : Join Us 👈यहाँ क्लिक करें 


Whatsapp : Follow 👈 यहाँ क्लिक करें 


Website : यहाँ क्लिक करें 👇

sipdirectgrowthplan.blogspot.com 👈



Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें  


मंगलवार, 23 जुलाई 2024

मुद्रा योजना के तहत कर्ज सीमा दोगुनी

 मुद्रा योजना के तहत कर्ज सीमा दोगुनी 

कर 20 लाख रुपये की जाएगी: सीतारमण* 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत ऋण सीमा दोगुनी यानी 20 लाख रुपये की जाएगी. लोकसभा में 2024-25 का बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को ‘इंटर्नशिप’ के अवसर देने के लिए योजना शुरू करेगी.


 *आंध्र प्रदेश की राजधानी के लिए 15,000 करोड़ रुपये* 


सरकार ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कई उपायों की घोषणा की. इसमें राज्य की राजधानी के विकास के लिए चालू वित्त वर्ष और भविष्य के वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करना भी शामिल है. केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार राजधानी शहर के विकास के लिए विशेष वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा केंद्र ने महिलाओं तथा लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए. सीतारमण ने कहा कि वह पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने और उसके वित्तपोषण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मंत्री ने राज्य के तीन जिलों के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान की भी घोषणा की. तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) केंद्र में भाजपा की प्रमुख सहयोगी है. आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दल 2014 से ही राज्य के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा देने की मांग को लेकर बार-बार विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं. (भाषा)


 *पूर्वोत्तर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की 100 शाखाएं स्थापित करेगा केंद्र* 


सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह देश के पूर्वोत्तर राज्यों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की 100 शाखाएं स्थापित करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा की. आईपीपीबी में वर्तमान में करोड़ों खाते हैं और यह लाखों शाखाओं के जरिये संचालित किए जाते हैं.



पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत एक करोड़ परिवारों को 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से आवास मुहैया कराए जाएंगेः सीतारमण


पूंजीगत व्यय के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया: सीतारमण


एनसीएलटी के आने से 3.3 लाख करोड़ रुपये कर्जदाताओं को लौटाने में मदद मिली, दिवाला समाधान प्रक्रिया को तेज करने के लिए नए न्यायाधिकरण गठित किए जाएंगेः सीतारमण 


हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें 



YouTube : Subscribe Now 👈यहाँ क्लिक करें 


Telegram : Join Us 👈यहाँ क्लिक करें 


Whatsapp : Follow me 👈यहाँ क्लिक करें 


Websitesipdirectgrowthplan.blogspot.com 




Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है,


केंद्रीय बजट 2024 न्यू टैक्स रिजीम में नए टैक्स स्लैब



 न्यू टैक्स 2024 में नए टैक्स स्लैब का ऐलान. तीन लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं. 3-7 लाख रुपये आय पर 5% टैक्स, 7-10 लाख तक आय पर 10% टैक्स. 10-12 पर लाख पर 15% टैक्स, 12-15 लाख पर 20% टैक्स और 15 लाख से ऊपर 30% टैक्स वसूला जाएगा.



 *इनकम टैक्स: स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार रुपये


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मानक छूट की सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये की गई. पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए मानक कटौती ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 की गई.


: *एंजल टैक्स खत्म किया गया* 


भारतीय स्टार्टअप प्रणाली को मजबूत करने के लिए, मैं सभी वर्ग के निवेशकों के लिए एंजल टैक्स को समाप्त करने का प्रस्ताव करती हूं: वित्त मंत्री



 *कैपिटल गेन्स पर टैक्स में बदलाव* 


कैपिटल गेन्स को तर्कसंगत और सरल बनाएंगे. शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स की दर 20% होगी. कुछ फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पर LTCG की दर 12.5%. अनलिस्टेड बॉन्ड्स, डिबेंचर्स पर कैपिटल गेन्स लगेगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण



 *STCG और LTCG पर टैक्स घटा* 


शॉर्ट टर्म गेंस पर 20% टैक्स. लॉन्ग टर्म गेंस पर 12.5 प्रतिशत टैक्स लिया जाएगा. LTCG पर कुछ सेक्टर्स में छूट को 1.25 लाख तक बढ़ाया गया: निर्मला सीतारमण

 

 *TDS पर बड़ा ऐलान* 


आयकर एक्ट की समीक्षा की जाएगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि TDS डिफॉल्ट पर तय सीमा के भीतर अपराधी नहीं माना जाएगा. ई-कॉमर्स पर TDS की दर घटकर 0.1% इनकम टैक्स कानून की समीक्षा 6 महीने में करेंगे.  



हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website  से जुड़ें 


YouTube :  Subscribe Now  👈यहाँ क्लिक करें 


Telegram :  Join Us 👈यहाँ क्लिक करें 


Whatsapp :  Follow me  👈यहाँ क्लिक करें 


Website :

sipdirectgrowthplan.blogspot.com 



Disclaimer :  यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है,

गुरुवार, 30 मई 2024

हाई अलर्ट जारी

 हाई अलर्ट जारी किया गया है


29 मई से 2 जून तक  सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोई भी व्यक्ति बाहर (खुले आसमान के नीचे) नही निकलेगा क्योंकि मौसम विभाग ने यह बताया है कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस तक जायेगा,जिससे अगर किसी भी व्यक्ति को घुटन महसूस हो या अचानक तबियत खराब हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं रूम के अंदर दरवाजा खोल कर रखे ताकि विंटीलेशन ना रहे,मोबाइल का प्रयोग कम करे, मोबाइल फटने की संभावना जताई जा रही है,कृपया सावधान रहें और लोगो को सूचित करें,दही , मट्ठा, बेल का जूस आदि ठंडे पेय पदार्थ का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें।


अत्यधिक महत्वपूर्ण सूचना 


नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय नागरिकों और निवासियों को निम्नलिखित के प्रति सचेत करता है।


        आने वाले दिनों में 47 से 55 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ते तापमान और क्यूम्यलस बादलों की उपस्थिति के कारण अधिकांश क्षेत्रों में दमघोंटू माहौल होने के कारण, यहां कुछ चेतावनियां और सावधानियां दी गई हैं।


 कारों में से इन्हें हटा दिया जाना चाहिए


1.गैस सामग्री 2 लाइटर 3. कार्बोनेटेड पेय पदार्थ 4. सामान्यतः इत्र और उपकरण बैटरियाँ 5. कार की खिड़कियाँ थोड़ी खुली (वेंटिलेशन) होनी चाहिए 6. कार के फ्यूल टैंक को पूरा न भरें 7.शाम के समय कार में ईंधन भरें 8.सुबह के समय कार से यात्रा करने से बचें 9. कार के टायरों को ज़्यादा न भरें, ख़ासकर यात्रा के दौरान।


        बिच्छुओं और सांपों से सावधान रहें क्योंकि वे अपने बिलों से बाहर निकलेंगे और ठंडी जगहों की तलाश में पार्क और घरों में प्रवेश कर सकते हैं।


 खूब पानी और तरल पदार्थ पियें,सुनिश्चित करें कि गैस सिलेंडर को धूप में न रखें, सुनिश्चित करें कि बिजली मीटरों पर अधिक भार न डालें और एयर कंडीशनर का उपयोग केवल घर के व्यस्त क्षेत्रों में करें, विशेषकर अत्यधिक गर्मी के समय में। और दो तीन घंटे के बाद 30 मनिट्स का रेस्ट ज़रूर दे। बाहर 45-47° घर पे AC 24-25° पर ही चेलाएँ,सेहत और तबियत ठीक रहेगी सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से बचें, खासकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच।


 अंत में: कृपया इस जानकारी को साझा करें क्योंकि अन्य लोग नहीं जानते होंगे और हो सकता है कि वे इसे पहली बार पढ़ रहे हों।


हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए 👇

https://t.me/Sipdirectgrowthplan 👈यहाँ क्लिक करें



हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें 


YouTube   Subscribe Now 👈 क्लिक कयहाँरें 


Telegram   Join Us   👈यहाँ क्लिक करें 


Whatsapp Follow us 👈यहाँ क्लिक करें 


Website 

sipdirectgrowthplan.blogspot.com 



Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, 


रविवार, 11 फ़रवरी 2024

Vedanta Resources ने बॉन्डहोल्डर्स को रिपेमेंट किया




 Vedanta Resources : ने 7 फरवरी को बॉन्ड्स के निवेशकों को रिपेमेंट कर दिया है। कपनी ने 9 फरवरी को यह जानकारी दी। VRL वेदांता ग्रुप की कंपनी है, जिसके प्रमुख अनिल अग्रवाल हैं। VRL वेदांता ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने बॉन्ड निवेशकों की सहमति मिलने के बाद 3.2 अरब डॉलर के बॉन्ड्स की मैच्योरिटी साल 2029 तक के लिए बढ़ा दी थी। मनीकंट्रोल ने 5 दिसंबर को बताया था कि VRL 2024 और 2025 में मैच्योर होने वाले बॉन्ड्स के पेमेंट के लिए कुछ ग्लोबल प्राइवेट क्रेडिट फंडों के साथ 1.2 अरब डॉलर के लोन के लिए समझौता करेगी।


VRL ने 14 दिसंबर को एक बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि उसने 1.25 अरब डॉलर के लोन के लिए प्राइवेट क्रेडिट लेंडर्स से समझौते किए हैं। इस पैसे का इस्तेमाल कर्ज को चुकाने और नई क्रेडिट फैसिलिटी के लिए किया जाएगा। यह भी बताया गया था कि यह लोन अप्रैल 2026 में मैच्योर होगा। इस लोन के लिए VRL और कुछ सब्सिडियरी कंपनियों ने गारंटी दी है। 


वेदांता ग्रुप को जनवरी में 1 अरब डॉलर के बॉन्ड्स का रिपेमेंट करना है। इसका इंटरेस्ट 13.87 फीसदी है। 1 अरब डॉलर के बॉन्ड्स अगस्त में मैच्योर होंगे। इसका इंटरेस्ट रेट 6.12 फीसदी है। 1.2 अरब डॉलर के बॉन्ड्स मार्च 2025 में मैच्योर होंगे। इसका इंटरेस्टट रेट 8.95 फीसदी है। VRL ने 9 जनवरी को कहा, VRL इस बात से खुश है कि बॉन्ड्स के रिपेमेंट के बाद आगे VRL के डेट मैच्योरिटी को लेकर दिक्कत नहीं आएगी।" 


वेदांता ग्रुप ने पिछले साल सितंबर में अपनी कंपनियों की रिस्ट्रक्चरिंग की थी। कुछ कंपनियों का डीमर्जर किया गया था। इसका मकसद इंडिपेंडेंट वर्टिकल बनाना था। कंपनी का मानना है कि मेटल, पावर, अल्युमीनियम, आयल एंड गैस बिजनेस की रिस्ट्रक्चरिंग से इनकी वैल्यू बढ़ेगी। 


हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website से जुड़ें 


YouTube Subscribe Now 👈यहाँ क्लिक करें 


Telegram  Join Us 👈यहाँ क्लिक करें 


Whatsapp Follow 👈यहाँ क्लिक करें 


Website  sipdirectgrowthplan.blogspot.com



Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें 

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

LIC का Dividend Date आ गया

 



LIC Dividend Date :

LIC निवेशकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यदि आपने LIC के शेयरों में पैसा लगाया है तो आपको जल्द ही डिविडेंड के रूप मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि LIC भारत की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी है। LIC की तरफ से इसी महीने 8 फरवरी को अपने तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी किए जायेंगे। कंपनी अपने नतीजे जारी करने के साथ डिविडेंड का तोहफा भी दे सकती है। 




मिल सकता है अब डिविडेंड का तोहफा

LIC कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को प्राप्त जानकारी के आधार पर तारीख 8 फरवरी 2024 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग आयोजित होने वाली है। जीवन बीमा निगम द्वारा इस मीटिंग के दौरान अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए जायेंगे। इसके अलावा कंपनी अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है। 



शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

बुधवार 7 फरवरी का दिन LIC निवेशकों के लिए जबरदस्त रहा था क्योंकि बुधवार को एलआईसी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। दिन के अंत में कंपनी के शेयर 2.34% तेजी के साथ 1049 रुपए के लेवल पर बंद हुए थे जबकि कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 1050 रुपए तक चले गए थे जो इस शेयर का ऑल टाइम हाई प्राइस है। इसके अलावा बीते 1 महीने में 27% की तेजी, पिछले 6 महीने में 63% की तेजी आई है और बीते 1 साल में इस शेयर ने 72%  का जबरदस्त रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है। वही इस शेयर का 52 वीक लो प्राइस 530 रुपए है। इसके साथ ही LIC देश की सबसे बड़ी पुरानी जीवन बीमा कंपनी है क्योंकि इसका मार्केट कैप अन्य पीएसयू के मुकाबले सबसे अधिक है। 


हमारे YouTube, Whatsapp, Telegram और Website  से जुड़ें 


YouTube   Subscribe Now 👈यहाँ क्लिक करें 


Telegram Join Us 👈यहाँ क्लिक करें 


Whatsapp  Follow  👈यहाँ क्लिक करें 


Website 

sipdirectgrowthplan.blogspot.com



Disclaimer :  यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती अगर आप निवेश करना चाहते हैं तब सबसे पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें